ग्राम पंचायत अधिकारी (VPO) के कार्य-2023 | चयन प्रक्रिया साहित महत्त्वपूर्ण जानकारी

नमस्कर दोस्तों हम यहां ग्राम पंचायत अधिकारी (VPO) पद के कार्य साहित इनके चयन प्रक्रिया के बारे में जानेंगे।

ग्राम पंचायत अधिकारी जिन्हें आम बोल चाल की भाषा में इन्हें पंचायत सचिव या सेकेट्री गांव में कहते है। यह पंचायती राज विभाग के अन्तर्गत आते हैं।

इनकी तैनाती किसी ब्लॉक के अन्तर्गत आने वाले ग्राम पंचायत में होता है। जिनके जिम्मे उस पंचायत के चयनित ग्राम प्रधान से समन्वय बनाकर सरकार के विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना होता है।

यानि कह सकते है ग्राम पंचायत में विकास कार्य जैसे – सड़का भराई, खडंजा मार्ग बनाना, आवास, नरेगा, परिवार रजिस्टर साहित महत्त्वपूर्ण भूमिका होती है।

VPO के ऊपर ब्लॉक स्तर पर अधिकारी ADO PANCHAYAT, और बीडीओ होते है। वही जिले स्तर पर इनका बड़ा अधिकारी जिला पंचायत राज अधिकारी जिन्हें DPRO कहते हैं।

वेतन की बात करें तो इन्हे लेवल 3 का वेतन मिलता है जिनकी बेसिक सैलरी 21700 होती है। इनका प्रमोशन होने पर यह एडीओ यानि एडिशनल डेवलपमेंट ऑफिसर और बीडीओ तक पर होता है।

ग्राम पंचायत अधिकारी का चयन:

VPO पद पर चयन यूपी में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा किया जाता है। जिसके लिए आयोग द्वारा आयोजित होने वाले PET Exam पास करना अनिवार्य होता है। तथा भर्ती आने पर मुख्य परीक्षा में भाग लेकर सफल होना होता है।

साथ ही इसके लिए अनिवार्य योग्यता में 10+2 तथा NIELIT द्वारा CCC CERTIFICATE होना चाहिए।

वही उम्र सीमा में 18 से 40 तक होता है साथ ही SC ST के लिए सरकार द्वारा निर्धारित उम्र में राहत मिलता है।